डीएमडीके ने विजयकांत के लिए भारत रत्न की मांग की

Ads

डीएमडीके ने विजयकांत के लिए भारत रत्न की मांग की

  •  
  • Publish Date - August 24, 2026 / 07:49 PM IST,
    Updated On - August 24, 2026 / 07:49 PM IST

चेन्नई, 24 अगस्त (भाषा) देशीय मुरपोक्कु द्रविड़ कषगम (डीएमडीके) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने सोमवार को अपनी पार्टी की इस मांग को दोहराया कि उसके संस्थापक और नेता विजयकांत को भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। उन्होंने उनके 74वें जन्मदिन के अवसर पर पूरे तमिलनाडु में कई कल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की। विजयकांत का जन्मदिन ‘गरीबी उन्मूलन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है।

यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रेमलता ने कहा कि डीएमडीके ने दिवंगत नेता को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पहले ही औपचारिक ज्ञापन भेज दिया है।

पार्टी के राजनीतिक गठबंधन की स्थिति स्पष्ट करते हुए प्रेमलता ने कहा कि डीएमडीके आगामी स्थानीय निकाय और उपचुनावों के लिए डीएमके के नेतृत्व वाले गठबंधन में मजबूती से बनी हुई है।

प्रेमलता तमिलनाडु विधानसभा में विरुधाचलम सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।

उन्होंने कहा, ‘जहां तक डीएमडीके का सवाल है, एक बार फैसला हो जाने और गठबंधन के समर्थन से जीत हासिल करने के बाद हम कभी अपना रुख नहीं बदलेंगे। चाहे कोई सोफा सेट आए, ब्यूरो आए या यहां तक कि कोई बड़ी गोदरेज अलमारी भी आए, हमारी स्थिति में कभी कोई बदलाव नहीं होगा।’

उन्होंने क्षणिक राजनीतिक दल-बदल की भी आलोचना की।

भाषा तान्या दिलीप

दिलीप