द्रमुक, अन्नाद्रमुक ने चुनाव तारीखें घोषित होने का स्वागत किया, अपनी-अपनी जीत की उम्मीद जताई

द्रमुक, अन्नाद्रमुक ने चुनाव तारीखें घोषित होने का स्वागत किया, अपनी-अपनी जीत की उम्मीद जताई

द्रमुक, अन्नाद्रमुक ने चुनाव तारीखें घोषित होने का स्वागत किया, अपनी-अपनी जीत की उम्मीद जताई
Modified Date: March 15, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: March 15, 2026 9:56 pm IST

चेन्नई, 15 मार्च (भाषा) तमिलनाडु में रविवार को विधानसभा चुनाव की तारीखें घोषित होने के बाद द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक), अन्नाद्रमुक और अन्य राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी जीत का भरोसा जताया।

द्रमुक के पदाधिकारी सलेम धरनिधरन ने कहा कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर आसीन होने के बाद से एम.के स्टालिन का ध्यान केवल जनता के हित में काम करने पर रहा है और देशभर में राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं जैसी योजनाएं लागू की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि चुनाव की तैयारियां वास्तव में उसी दिन से शुरू हो गई थीं, जब स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद संभाला था।

धरनिधरन ने दावा किया, “द्रमुक चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करेगी। 234 में से 200 से अधिक सीटें हासिल एकतरफा जीत दर्ज करेगी।

अन्नाद्रमुक के प्रवक्ता कोवाई सत्यन ने कहा कि पार्टी प्रमुख ई.के.पलानीस्वामी पहले ही करीब 200 निर्वाचन क्षेत्रों में चुनाव प्रचार कर चुके हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी पार्टी कल भी चुनाव के लिए तैयार है और जब भी चुनाव होंगे, हम जीतेंगे।”

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को एक चरण में चुनाव होगा। मतगणना चार मई को होगी।

भाषा जोहेब नरेश

नरेश


लेखक के बारे में