द्रमुक उम्मीदवार चित्तरसु ने अन्ना नगर के लिए बेहतर सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का वादा किया

द्रमुक उम्मीदवार चित्तरसु ने अन्ना नगर के लिए बेहतर सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का वादा किया

द्रमुक उम्मीदवार चित्तरसु ने अन्ना नगर के लिए बेहतर सुविधाओं और बुनियादी ढांचे का वादा किया
Modified Date: April 14, 2026 / 06:34 pm IST
Published Date: April 14, 2026 6:34 pm IST

चेन्नई, 14 अप्रैल (भाषा) अन्ना नगर विधानसभा क्षेत्र से द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के प्रत्याशी एन चित्तरसु ने मंगलवार को यहां गिग कामगार विश्राम गृह (लाउंज) में कंपनियों के कुछ आपूर्ति एजेंट के साथ बातचीत की।

ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन (जीसीसी) द्वारा अन्ना नगर में स्थापित इस लाउंज के दौरे के दौरान चित्तरसु ने अनौपचारिक क्षेत्र के कामगारों के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

यह वातानुकूलित लाउंज गिग कामगारों के आराम के लिए एक सुरक्षित स्थान प्रदान करता है, जहां स्वच्छ पेयजल, शौचालय, सीसीटीवी कैमरे, मोबाइल चार्जिंग स्टेशन और दोपहिया वाहनों के लिए सुरक्षित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध है।

कामगारों से संवाद करते हुए द्रमुक उम्मीदवार ने कहा कि ये लाउंज मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा शुरू की गई एक अनूठी पहल का हिस्सा हैं।

उन्होंने वादा किया कि यदि द्रमुक फिर से सत्ता में आती है, तो पूरे राज्य में ऐसी सुविधाओं की संख्या बढ़ाई जाएगी।

भाषा सुमित माधव

माधव


लेखक के बारे में