मास्क पहनकर क्लीनिक में आने के लिए कहने पर डॉक्टर से बदसलूकी
मास्क पहनकर क्लीनिक में आने के लिए कहने पर डॉक्टर से बदसलूकी
नोएडा, 27 मई (भाषा) कोरोना वायरस के मद्देनजर मास्क पहन कर क्लीनिक में प्रवेश के लिए कहने पर ग्रेटर नोएडा में दो लोगों ने एक डॉक्टर और उसके कर्मचारी के साथ बदसलूकी की और हवा में गोलियां चलायीं।
पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) विशाल पांडे ने बताया कि यह घटना जारछा थाना अंतर्गत इलाके में बृहस्पतिवार सुबह हुई। फूलपुर गांव का निवासी परमीत डॉक्टर से दिखाने के लिए आया था और मास्क लगाने के लिए कहने पर उसने बदसलूकी की।
पुलिस ने बताया कि भारतीय दंड संहिता के संबंधित प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है। परमीत फरार है और उसके दोस्त राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया।
भाषा आशीष वैभव
वैभव

Facebook


