केरल के एक अस्पताल में चिकित्सक पर हमला, दो गिरफ्तार

केरल के एक अस्पताल में चिकित्सक पर हमला, दो गिरफ्तार

केरल के एक अस्पताल में चिकित्सक पर हमला, दो गिरफ्तार
Modified Date: July 1, 2023 / 05:08 pm IST
Published Date: July 1, 2023 5:08 pm IST

कोच्चि, एक जुलाई (भाषा) यहां के सरकारी अस्पताल में शनिवार तड़के मरीज को देखने आए दो लोगों ने चिकित्सक को क्रूरता से पीट दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों ने पुरुष चिकित्सक पर उस दौरान कथित तौर पर हमला किया जब वे उसकी साथी महिला चिकित्सक से बदतमीजी कर रहे थे और उसे बचाने के लिए पुरुष चिकित्सक बीच में आया।

पुलिस ने कहा कि दोनों सरकारी अस्पताल में शल्य चिकित्सक हैं।

आरोपियों ने पुरुष चिकित्सक को धक्का देकर गिराने के बाद बेरहमी से पीटा। चिकित्सक को गंभीर चोटें लगी हैं और उसका उपचार चल रहा है।

आरोपियों की पहचान मट्टनचेरी के जोसनिल और रोसोन रोबिन के रूप में हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”हमले की सूचना पर पुलिस दल के अस्पताल पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो गए थे। प्रत्यक्ष दर्शियों और सीसीटीवी वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।”

उन्होंने कहा कि आरोपियों को अस्पताल संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है और उन्हें जल्द ही अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।

इससे पूर्व मई में राज्य के तालुका अस्पताल में एक मरीज ने महिला चिकित्सक(23) पर बेरहमी से चाकू से वार कर उनकी जान ले ली थी।

भाषा अभिषेक

अभिषेक माधव

माधव


लेखक के बारे में