Chhattisgarh Thana Incharge Arrested: छत्तीसगढ़ के इस जिले में थाना प्रभारी गिरफ्तार.. ज्यूडिशियल कस्टडी में जेल दाखिल , वकील पर भी दर्ज की गई एफआईआर, जानें क्या है आरोप
Chhattisgarh Thana Incharge Arrested: नारायणपुर में पुलिस सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के आरोप में टीआई गिरफ्तार, वकील पर भी केस।
Chhattisgarh Thana Incharge Suresh Chandra Yadav Arrested || Image- IBC24 News File
- इंश्योरेंस क्लेम के नाम पर कथित कमीशन मांगने का आरोप।
- निरीक्षक सुरेश चंद यादव गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजे गए।
- अधिवक्ता के खिलाफ भी एफआईआर, जांच जारी।
नारायणपुर: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में पुलिस सैलरी पैकेज इंश्योरेंस क्लेम दिलाने के नाम पर कमीशन मांगने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। (Chhattisgarh Thana Incharge Arrested) मामले में निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। वहीं एक अधिवक्ता के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
शिकायत के बाद दर्ज हुआ धोखाधड़ी का मामला
नारायणपुर पुलिस अधीक्षक संदीप पटेल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि कोतवाली थाना में एक शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पुलिस सैलरी पैकेज के तहत मिलने वाले इंश्योरेंस कवर का लाभ दिलाने के बदले दो लोगों ने कमीशन की मांग की, जबकि ऐसा करना नियमों के विरुद्ध है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
टीआई गिरफ्तार, वकील भी आरोपी
शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान रक्षित केंद्र में पदस्थ निरीक्षक सुरेश चंद यादव और उनके एक साथी अधिवक्ता को आरोपी बनाया गया। (Chhattisgarh Thana Incharge Arrested) पुलिस ने निरीक्षक सुरेश चंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। अधिवक्ता के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
इन्हें भी पढ़ें:
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने

Facebook


