Bhopal Women Drug Peddlers : राजधानी में नशे के कारोबार में महिलाओं की एंट्री! पुलिस के खुलासे ने खोले ऐसे राज, हर कोई रह गया हैरान

भोपाल में नशे के कारोबार का नया चेहरा सामने आया है। 2021 से 2026 के बीच क्राइम ब्रांच ने 54 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक मुंबई से बिहार तक फैले नेटवर्क से जुड़े मामलों की जांच जारी है। हाल ही में एक नाबालिग समेत तीन महिला तस्करों को भी पकड़ा गया है।

Bhopal Women Drug Peddlers : राजधानी में नशे के कारोबार में महिलाओं की एंट्री! पुलिस के खुलासे ने खोले ऐसे राज, हर कोई रह गया हैरान

Bhopal Women Drug Peddlers

Modified Date: July 18, 2026 / 08:13 pm IST
Published Date: July 18, 2026 8:09 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भोपाल में महिला ड्रग्स तस्करों की संख्या बढ़ने से पुलिस सतर्क।
  • पब, क्लब और बार पर पुलिस की सख्त निगरानी जारी।
  • नशा मुक्ति अभियान के साथ ड्रग्स नेटवर्क पर लगातार कार्रवाई।

भोपाल : Bhopal Women Drug Peddlers :  भोपाल में अब नशे के कारोबार में महिलाएं भी शामिल हो रही हैं। 2021 से 2026 तक अकेले क्राइम ब्रांच ने 54 महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। मुंबई से बिहार तक इनका नेटवर्क फैला है।

महिला तस्करों की फौज खड़ी

मध्य प्रदेश में नशे के सौदागरों पर लगातार कार्रवाई जारी है लेकिन अब तस्वीर बदल रही है। भोपाल में पिछले कुछ सालों में महिला तस्करों की फौज खड़ी हो गई है। मुंबई, बिहार से लेकर भोपाल तक पुलिस ने कई महिला तस्करों को पकड़ा है। इनके पास से MD ड्रग्स समेत कई तरह के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। ये सिर्फ क्राइम ब्रांच के आंकड़े हैं। थानों ने भी अलग-अलग कार्रवाई में महिला तस्करों को पकड़ा है साथ ही महिलाओं का नशे की तरफ बढ़ता रुझान भी चिंता बढ़ा रहा है। ‘

पब, क्लब और बार को लेकर भी पुलिस सख्त

महानगरों से ऐसी तस्वीरें सामने आ रही हैं जहां महिलाएं नशा करके हुड़दंग करती दिख रही हैं। “महिला तस्करों की गिरफ्तारी हुई है और संख्या बढ़ी है। हम नशा मुक्ति अभियान चला रहे हैं। लोगों से अपील है नशा न करें, इससे परिवार और जिंदगी बर्बाद होती है।” पब, क्लब और बार को लेकर भी पुलिस सख्त है। रात 12 बजे तक ही इन्हें खोलने की इजाजत है उसके बाद कार्रवाई की जाती है।

एक नाबालिग बच्ची समेत 3 महिला तस्कर को शनिवार को गिरफ्तार

MP Govt Anti Drug Drive Schedule पुलिस टीम उन जगहों पर तैनात रहती है जहां से हुड़दंग की सूचना मिलती है। रात 12 बजे के बाद पब-क्लब बंद कराए जाते हैं। हमारी टीम मौके पर मौजूद रहती है। किसी को हुड़दंग की इजाजत नहीं दी जाएगी। नशे के नेक्सस पर पुलिस की नजर है। भोपाल पुलिस का कहना है अभियान और तेज होगा। क्राइम ब्रांच ने एक नाबालिक बच्ची समेत 3 महिला तस्कर को शनिवार को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.