Siligudi Bilnd Murder Case Solved: पहले दिल से किया जुदा फिर धड़ से अलग कर दिया सिर.. इश्कबाजी में फंसी बीवी ने पार की हदें, ऐसे उजाड़ा अपना सुहाग
Siligudi Bilnd Murder Case Solved: बागडोगरा में सिर कटा शव मिलने के मामले में पत्नी समेत पांच गिरफ्तार, पुलिस ने प्रेम संबंध के चलते हत्या की साजिश का दावा किया।
Siligudi Bilnd Murder Case Solved || Image- Hate Detector File
- सिर कटा शव मिलने से सनसनी।
- पत्नी समेत पांच आरोपी गिरफ्तार।
- पुलिस ने प्रेम संबंध को बताया कथित वजह।
सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल के बागडोगरा में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस का दावा है कि बिहार के किशनगंज के रहने वाले एक शख्स की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर कर दी। (Siligudi Bilnd Murder Case Solved) आरोप है कि हत्या के बाद शव का सिर काटकर पहचान छिपाने की कोशिश की गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी बीवी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
चाय बागान में मिला था सिर कटा शव
पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान इमाम खुआ के तौर पर हुई है। बाह बिहार के किशनगंज जिले का रहने वाला था और तांत्रिक का काम करता था। इससे पहले मंगलवार को चाय बागान में काम कर रहे मजदूरों को खून से लथपथ सिर कटा शव मिला था। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की। शुरुआती खोजबीन में शव का सिर नहीं मिला था।
पत्नी और प्रेमी पर हत्या की साजिश का आरोप
जांच के दौरान पुलिस को मृतक की पत्नी मोमिना बेगम और उसके प्रेमी सुदीप पाल पर शक हुआ। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों के साथ सुदीप के दो रिश्तेदारों और एक दूसरे सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूल की। (Siligudi Bilnd Murder Case Solved) उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार हथियार और मृतक का कटा हुआ सिर घटनास्थल से करीब पांच किलोमीटर दूर से बरामद किया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
सात साल से संबंध होने का दावा
पुलिस के मुताबिक, मोमिना बेगम और सुदीप पाल के बीच पिछले करीब सात वर्षों से अफेयर थे। जांच एजेंसी का दावा है कि मृतक इस संबंध का विरोध करता था और यही उसके मौत की वजह भी बनी। आरोप है कि सुदीप पाल ने सोमवार को फोन कर इमाम खुआ को बिहार से पश्चिम बंगाल बुलाया और रात में धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के लिए उसका सिर धड़ से अलग कर दिया गया।
A gruesome murder case has come to light in West Bengal’s Bagdogra, where a man from Bihar was allegedly lured across the state border, hacked to death and beheaded in a conspiracy allegedly hatched by his wife and her lover over an extramarital affair.
Police said they solved… pic.twitter.com/W8yNLNoWc6
— Hate Detector 🔍 (@HateDetectors) July 18, 2026
इन्हें भी पढ़ें:
ईरान ने कुवैत पर फिर किया हमला, जल विलवणीकरण संयंत्र को बनाया निशाना
यूपीआई पर एमडीआर लागू करने से पहले लागत के बोझ पर विचार जरूरी: उद्योग विशेषज्ञ
एक्सिस बैंक का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 22 प्रतिशत बढ़कर 7,632 करोड़ रुपये पर
पीएनबी का शुद्ध लाभ जून तिमाही में तीन गुना से अधिक होकर 5,253 करोड़ रुपये पर
कभी यमाल को अपनी गोद में उठाया था मेस्सी ने, अब खिताब के लिये आमने सामने

Facebook


