खुद को गोली मारने वाले डॉक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

खुद को गोली मारने वाले डॉक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

खुद को गोली मारने वाले डॉक्टर ने इलाज के दौरान दम तोड़ा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: September 24, 2021 7:47 pm IST

जमशेदपुर, 24 सितंबर (भाषा) खुद को गोली मार लेने वाले 30 वर्षीय एक डॉक्टर ने यहां शुक्रवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि डॉ़ अमित कुमार ने सुबह करीब छह बजे आखिरी सांस ली। झारखंड के सरायकेला-खारसवां जिले के आदित्यपुर थानाक्षेत्र में कुमार ने बृहस्पतिवार को अपने घर पर रिवॉल्वर से अपने सिर में गोली मार ली थी।

कुमार के परिवार के सदस्य उन्हें टाटा मेन अस्पताल में ले गये। इस अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा था कि उनकी हालत गंभीर है। कुमार ने आज सुबह दम तोड़ दिया।

अधिकारी ने बताया कि इस घटना की वजह का अब तक पता नहीं चल पाया है।

भाषा

राजकुमार मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में