पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

Ads

पति सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज

  •  
  • Publish Date - January 8, 2021 / 07:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

नोएडा, आठ जनवरी (भाषा) एक महिला ने अपने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि सौदामिनी नामक महिला ने थाना सेक्टर 49 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसके पति निशित शर्मा, ससुर अशोक शर्मा तथा सास व ननद दहेज के लिए उसका उत्पीड़न कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीड़िता के अनुसार उनकी शादी गुजरात में हुई थी। ससुराल वाले शादी के समय से ही दहेज की मांग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं

नरेश

नरेश