डीपीसीसी ने 13 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की स्थापना के लिए निविदा जारी की
डीपीसीसी ने 13 वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्रों की स्थापना के लिए निविदा जारी की
नयी दिल्ली, पांच अगस्त (भाषा) दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने राजधानी में वायु गुणवत्ता निगरानी नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 13 निरंतर परिवेशी वायु गुणवत्ता निगरानी केंद्र (सीएएक्यूएमएस) की आपूर्ति और स्थापना के लिए निविदा जारी की है।
निविदा दस्तावेज 31 जुलाई को जारी किया गया। इसके अनुसार, चयनित निविदाकर्ता को इन निगरानी केंद्रों की आपूर्ति, स्थापना और उन्हें चालू करने का काम करना होगा। इसके अलावा उसे केंद्रों के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी भी इनके चालू होने की तारीख से 10 वर्ष तक निभानी होगी।
निविदा के तहत प्रमुख वायु प्रदूषकों की निगरानी के लिए उपकरण लगाए जाएंगे। इसके साथ ही मौसम संबंधी उपकरण, जांच करने वाली प्रणाली और अन्य जरूरी ढांचागत सुविधाएं भी स्थापित की जाएंगी।
भाषा
शुभम पवनेश
पवनेश

Facebook


