गिरफ्तार डीआरडीओ इंजीनियर के पीसी में मिले ब्रह्मोस और वेपन के डिजाइन, सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े
गिरफ्तार डीआरडीओ इंजीनियर के पीसी में मिले ब्रह्मोस और वेपन के डिजाइन, सुरक्षा एजेंसियों के होश उड़े
लखनऊ। ब्रह्मोस मिसाइल से जुड़ी जानकारियां पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई को उपलब्ध कराने के आरोप में गिरफ्तार डीआरडीओ के इंजीनियर निशांत अग्रवाल के कब्जे से मिसाइल और उसमें इस्तेमाल किए जाने वाले वेपन के डिजाइन बरामद हुए हैं। ये जानकारी सामने आने के बाद सुरक्षा और खुफिया एजेंसियों के होश उड़ गए हैं।
बताया जा रहा है कि ये डिजाइन निशांत अग्रवाल के घर के पर्सनल कंप्यूटर में मिले हैं। डीआरडीओ के नागपुर यूनिट के लोगों ने यूपी और महाराष्ट्र एटीएस के अधिकारियों को बताया कि निशांत को इन डिजाइन को घर के पर्सनल कंप्यूटर में रखना तो दूर ऑफिस में भी रखने का अधिकार नहीं है। इन डिजाइन का उसके पास होना मतलब खतरे की निशानी है। यूपी एटीएस अब इस की पड़ताल में जुटी है कि निशांत ने ये डिजाइन पाकिस्तान भेजे हैं या नहीं।
यह भी पढ़ें : योगी कैबिनेट की मंत्री रीता बहुगुणा जोशी के खिलाफ गैर जमानती वारंट, जानिए वजह
निशांत पर आरोप है कि वह ब्रह्मोस मिसाइल की गुप्त जानकारियां पाकिस्तान को पहुंचा रहा था। साथ ही, आशंका यह भी जताई जा रही है कि वह आईएसआई और अमेरिकी इंटेलिजेंस के लिए वह काम करता था। उसे हाल ही में यंग साइंटिस्ट के अवॉर्ड से नवाजा गया था।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


