Gwalior Love Zihad News : सोशल मीडिया पर बदला नाम, फिर बिछाया प्यार का जाल… शादी का सपना दिखाकर युवती के साथ कर दिया बड़ा खेल

जबलपुर की एक युवती ने आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर फर्जी पहचान बनाकर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा देकर मुंबई ले गया और वहां 5 लाख रुपये में बेच दिया। किसी तरह वापस लौटने के बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। मामले की जांच जारी है।

Gwalior Love Zihad News : सोशल मीडिया पर बदला नाम, फिर बिछाया प्यार का जाल… शादी का सपना दिखाकर युवती के साथ कर दिया बड़ा खेल

Gwalior Love Zihad News / Image Source : AI GENERATED

Modified Date: June 28, 2026 / 02:28 pm IST
Published Date: June 28, 2026 2:18 pm IST
HIGHLIGHTS
  • मामला पीड़िता के आरोपों के आधार पर दर्ज किया गया है।
  • युवती किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर जबलपुर वापस पहुंची।
  • शिकायत के बाद पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

जबलपुर :Gwalior Love Zihad News : मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के घमापुर थाना क्षेत्र से ‘लव जिहाद’ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक आरोपी ने अपना नाम बदलकर सोशल मीडिया के जरिए एक हिंदू युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर उसे अपने जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी युवती को मुंबई ले गया, जहां उसने युवती को 5 लाख रुपए में बेच दिया।

5 लाख रुपये में युवती को भेचा

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान नेक अली खान के रूप में हुई है। उसने सोशल मीडिया पर अपनी असली पहचान छिपाकर और नाम बदलकर पीड़िता से दोस्ती बढ़ाई थी। जब युवती उसके झांसे में आ गई, तो वह उसे शादी का बहाना बनाकर मुंबई ले गया। मुंबई पहुंचने के बाद आरोपी नेक अली खान ने युवती को महज 5 लाख रुपये में किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

जबलपुर पहुंच कर दर्ज की शिकायत

किसी तरह आरोपी के चंगुल से छूटकर और मुंबई से भागकर युवती वापस जबलपुर पहुंची। जबलपुर वापस आने के बाद पीड़िता ने हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं से संपर्क किया, जिसके बाद कार्यकर्ता उसे लेकर घमापुर थाने पहुंचे और मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। Woman Sold Online Friendship इस घिनौनी वारदात के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों और हिंदू संगठनों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है। घमापुर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें : 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.