डीआरआई ने बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया 12 किग्रा सोना जब्त किया

डीआरआई ने बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया 12 किग्रा सोना जब्त किया

डीआरआई ने बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया 12 किग्रा सोना जब्त किया
Modified Date: September 23, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: September 23, 2026 10:37 pm IST

नयी दिल्ली, 23 सितंबर (भाषा) राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने बांग्लादेश से तस्करी कर लाया गया लगभग 12 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है, जिसकी कीमत 17 करोड़ रुपये आंकी गई है। वितत मंत्रालय के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

डीआरआई ने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के साथ मिलकर, भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिए तस्करी किए जा रहे विदेशी सोने की कई खेप को पकड़ा।

मंत्रालय ने बताया कि पश्चिम बंगाल और बिहार में कई अभियान के दौरान, लगभग 12 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया गया, जिसकी कुल कीमत लगभग 17 करोड़ रुपये है।

मंत्रालय ने बताया कि सीमा के निकटवर्ती स्थानों और ट्रेन के एक यात्री के पास से सोना बरामद किया।

एक अलग बयान में, मंत्रालय ने कहा कि डीआरआई ने देश भर में चलाए गए सात अलग-अलग अभियान में कुल 61 करोड़ रुपये से ज़्यादा कीमत का लगभग 21 किलोग्राम विदेशी सोना जब्त किया है।

बयान में यह भी कहा गया है कि सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 के प्रावधानों के तहत पांच लोगों को गिरफ़्तार किया गया है।

भाषा

सुभाष वैभव

वैभव


लेखक के बारे में