महाराष्ट्र में मालवाहक वाहन चालक पर हमला, गुप्तांग काटा

महाराष्ट्र में मालवाहक वाहन चालक पर हमला, गुप्तांग काटा

महाराष्ट्र में मालवाहक वाहन चालक पर हमला, गुप्तांग काटा
Modified Date: March 30, 2026 / 01:15 pm IST
Published Date: March 30, 2026 1:15 pm IST

छत्रपति संभाजीनगर, 30 मार्च (भाषा)महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में एक मोड़ पर वाहन रुकने को लेकर विवाद के बाद वैन में सवार अज्ञात व्यक्तियों ने एक मालवाहक वाहन के चालक पर कथित तौर पर हमला करने के बाद उसका गुप्तांग काट दिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना शनिवार रात गंगापुर-लासुर रोड पर शिंदेवाडी गांव के पास हुई।

गंगापुर थाने के एक अधिकारी ने बताया कि 32 वर्षीय पीड़ित अपने ‘मिनी पिक-अप’ वाहन में सामान पहुंचाकर एक दोस्त के साथ लौट रहा था।

अधिकारी के अनुसार, लौटने के दौरान तकनीकी खराबी के कारण वाहन एक मोड़ पर रुक गया, तभी वहां से गुजर रही एक वैन की उससे टक्कर होते-होते बची, जिसके बाद दोनों वाहन में सवार लोगों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद वैन में सवार छह से सात लोगों द्वारा पीछा किए जाने पर वह पास के एक खेत में भाग गया, जहां कथित तौर पर आरोपियों ने पीड़ित की पिटाई की और उसका गुप्तांग काटने के बाद उसे पास की सड़क पर छोड़ दिया।

पीड़ित को बाद में इलाज के लिए गंगापुर उप-जिला अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना में शामिल आरोपी फिलहाल फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।’

भाषा

प्रचेता जोहेब

जोहेब


लेखक के बारे में