पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन मिला
पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन मिला
फिरोजपुर, 15 अक्टूबर (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट धान के खेत में एक ड्रोन मिला है । सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी ने बताया कि एक गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ जवानों ने शनिवार शाम चक भांगे वाला गांव के बाहरी इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया।
अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान एक ‘क्वाडकॉप्टर’ मिला।
‘क्वाडकॉप्टर’ एक खास तरह का ड्रोन होता है।
भाषा देवेंद्र रंजन
रंजन

Facebook


