पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप ड्रोन बरामद
पंजाब के फिरोजपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप ड्रोन बरामद
चंडीगढ़, चार नवंबर (भाषा) पंजाब के फिरोजपुर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप खेत से एक ड्रोन बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, बीएसएफ के जवानों ने तीन और चार नवंबर की दरमियानी रात टिंडीवाला गांव के समीप ड्रोन को उड़ते हुए देखा।
अधिकारी ने बताया, ”बीएसएफ जवानों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ड्रोन को मार गिराया।” अधिकारी ने बताया कि शनिवार को खोज अभियान के दौरान बीएसएफ के जवानों ने खेत से ड्रोन को बरामद कर लिया।
अधिकारी ने बताया, ”बीएसएफ के जवानों के प्रयासों के कारण एक और पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया गया।”
भाषा जितेंद्र पवनेश
पवनेश

Facebook


