पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन बरामद
पंजाब के तरनतारन में अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट ड्रोन बरामद
चंडीगढ़, 19 नवंबर (भाषा) पंजाब के तरनतारन में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास खेत में एक ड्रोन पाया गया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को तरनतारन के गांव वान के पास खेत में कुछ संदिग्ध वस्तु देखने के बाद खोजबीन अभियान चलाया।
अधिकारी ने बताया कि इलाके में छानबीन के दौरान उन्होंने खेत से चीन निर्मित ड्रोन बरामद किया।
भाषा जोहेब संतोष
संतोष

Facebook


