पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप ड्रोन एवं हेरोइन बरामद
पंजाब के अमृतसर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप ड्रोन एवं हेरोइन बरामद
चंडीगढ़, छह नवंबर (भाषा) पंजाब के अमृतसर जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा के समीप एक खेत से सोमवार को एक ड्रोन और हेरोइन का एक पैकेट बरामद किया गया है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना पर सीमा सुरक्षा बल ने अमृतसर में रोरनवाला खुर्द गांव के समीप तलाशी अभियान चलाया।
उन्होंने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान एक चीनी ड्रोन और 250 ग्राम हेरोइन वाला एक पैकेट खेत से मिला।
अधिकारी ने कहा, ‘‘चौकस बीएसएफ जवानों के प्रयास से एक और पाकिस्तानी ड्रोन एवं प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद किया गया है।’’
भाषा
राजकुमार वैभव
वैभव

Facebook


