विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा आवश्यक: मणिपुर के मुख्यमंत्री

विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा आवश्यक: मणिपुर के मुख्यमंत्री

विकसित भारत के लिए नशा मुक्त युवा आवश्यक: मणिपुर के मुख्यमंत्री
Modified Date: August 2, 2026 / 06:56 pm IST
Published Date: August 2, 2026 6:56 pm IST

इंफाल, दो अगस्त (भाषा) मणिपुर के मुख्यमंत्री वाई खेमचंद सिंह ने रविवार को कहा कि ‘विकसित भारत 2047’ का सपना केवल एक स्वस्थ, अनुशासित और नशा मुक्त युवा पीढ़ी के बल पर ही साकार हो सकता है।

सिंह ने यह बात मणिपुर विश्वविद्यालय में आयोजित राष्ट्रव्यापी ‘नशा मुक्त युवा- विकसित भारत संकल्प अभियान’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नयी दिल्ली से देशभर के युवाओं के साथ डिटिजल संवाद के जरिए अभियान की शुरुआत की।

समारोह को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि विकसित भारत 2047 का लक्ष्य तभी हासिल किया जा सकता है जब देश के युवा स्वस्थ, अनुशासित और नशा मुक्त हों।

उन्होंने मणिपुर के युवाओं से अपील की कि वे नशे से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय रूप से भाग लें और राज्य व देश के विकास में सकारात्मक योगदान दें।

मादक पदार्थों के अत्यधिक सेवन के दौर को याद करते हुए सिंह ने कहा कि उन्होंने खुद को मादक पदार्थों से दूर रखने का सचेत निर्णय लिया था। इसी वजह से वे खुद को जनसेवा के लिए समर्पित कर पाए। उन्होंने युवाओं को भी ऐसा ही रास्ता चुनने और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि मणिपुर को एक उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जाया जा सके।

भाषा सुमित प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में