ओम बिरला ने सभी के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया

ओम बिरला ने सभी के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया

ओम बिरला ने सभी के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर जोर दिया
Modified Date: August 2, 2026 / 10:16 pm IST
Published Date: August 2, 2026 10:16 pm IST

कोटा (राजस्थान), दो अगस्त (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी के सांसद ओम बिरला ने रविवार को कहा कि हर व्यक्ति के लिए सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों के कल्याण के लिए लंबी अवधि की योजनाएं बनाने में सेवानिवृत हो चुके अधिकारियों के अनुभव का इस्तेमाल करने का भी आह्वान किया।

लोकसभा अध्यक्ष के तौर पर सात साल पूरे होने पर ‘रिटायर्ड ऑफिसर्स एसोसिएशन’ की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में बिड़ला ने एसोसिएशन की सामाजिक पहलों की तारीफ की और कहा कि सेवानिवृत हो चुके अधिकारियों की विशेषज्ञता का इस्तेमाल समाज की भलाई के लिए किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान, एसोसिएशन के सदस्यों ने उनकी सेवाओं के सम्मान में पारंपरिक राजस्थानी पगड़ी और फूलों की माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

बिरला ने कहा, ‘यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है कि हम यह सुनिश्चित करें कि समाज का हर व्यक्ति सम्मानजनक जीवन जिए। विभिन्न क्षेत्रों में आपके व्यापक अनुभव को देखते हुए, हमें मिलकर व्यापक और दीर्घकालिक योजनाएं बनानी चाहिए, ताकि समाज के अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंच सके।’

भाषा

शुभम दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में