जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मादक पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार

Ads

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में मादक पदार्थों का तस्कर गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - January 5, 2021 / 09:13 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:59 PM IST

जम्मू, पांच जनवरी (भाषा) जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के पास एक गांव से मंगलवार को मादक पदार्थों का एक तस्कर गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सेना एक स्थानीय इकाई के साथ मिल कर पुलिस ने मेंढर उप मंडल के बालाकोट सीमाई क्षेत्र के डब्बी गांव से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और उसके पास से 300 ग्राम हेरोइन बरामद की।

अधिकारियों ने बताया कि इलाके में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है क्योंकि हाल ही में इस गांव से बड़ी तादाद में हथियार एवं कारतूस बरामद किये गये हैं ।

पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

भाषा रंजन शाहिद

शाहिद