दिफू/कोकराझार (असम), आठ फरवरी (भाषा) असम के कार्बी आंगलोंग जिले में मंगलवार को हेरोइन की एक बड़ी खेप बरामद की गई और इस संबंध में एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि इस बीच कोकराझार में करोड़ों रुपये मूल्य के 1,500 किलोग्राम मादक पदार्थ भी नष्ट किये गये।
पुलिस उपाधीक्षक नाहिद करिश्मा ने बताया कि दो लोगों के पास साबुन के 15 डिब्बे बरामद किए गए जिनमें 194 ग्राम हेरोइन रखी हुई थी, जिसकी कीमत लगभग 14 लाख रुपये के आसपास बतायी गयी है।
भाषा गोला देवेंद्र
देवेंद्र