MP State Open School Results 2026 || Image- IBC24 News Archive
भोपाल: मध्यप्रदेश स्टेट ओपन स्कूल ने जुलाई 2026 सत्र में आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के नतीजे जारी कर दिए हैं। इसमें ‘रुक जाना नहीं’ योजना की कक्षा 10वीं और 12वीं के परिणाम भी शामिल हैं। (MP State Open School Results 2026) छात्र अपना रिजल्ट एमपीएसओएस की आधिकारिक वेबसाइट, MPeSeva और MP e-Services पोर्टल पर रोल नंबर की मदद से देख सकते हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
‘रुक जाना नहीं’ योजना के तहत कक्षा 10वीं का 59.89 प्रतिशत और कक्षा 12वीं का 52.44 प्रतिशत रिजल्ट रहा। यह परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण है, जिन्हें नियमित बोर्ड परीक्षा में सफलता नहीं मिल पाई थी।
MPSOS के अनुसार ‘रुक जाना नहीं’, ‘आ लौट चलें’, ओपन स्कूल (परंपरागत), ITI 12वीं, CBSE ऑन डिमांड 12वीं और कक्षा 5वीं व 8वीं की परीक्षाएं 3 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक आयोजित की गई थीं। (MP State Open School Results 2026) इन सभी परीक्षाओं में कुल 98,410 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
छात्र रिजल्ट देखने के लिए MPSOS की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर ‘Result/Migration’ विकल्प पर क्लिक करें। यहां ‘Ruk Jaana Nahi Scheme Exam Class 10th & 12th’ लिंक चुनें। परीक्षा का चयन करने के बाद रोल नंबर और कैप्चा दर्ज करके लॉगिन करें। इसके बाद स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी। छात्र इसे डाउनलोड कर प्रिंट भी निकाल सकते हैं।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
मार्कशीट में छात्र का रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि, माता-पिता का नाम, कुल प्राप्त अंक, विषयवार अंक और पात्रता की जानकारी दी जाएगी। (MP State Open School Results 2026) रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद छात्र अपनी मूल मार्कशीट संबंधित स्कूल से प्राप्त कर सकते हैं। कक्षा 10वीं में सफल विद्यार्थी अपनी पसंद की स्ट्रीम के साथ 11वीं में प्रवेश ले सकते हैं। वहीं 12वीं पास विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए कॉलेज में दाखिला ले सकते हैं।
कम निवेश के बावजूद पैरा खेलों में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं पैरा खिलाड़ी: शरद कुमार
निर्यातकों के लिए ब्याज सहायता योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी निभाएगा एक्जिम बैंक: डीजीएफटी
भारत की अरिहा पंगंबम ने एरोबिक जिम्नास्टिक्स एशियाई चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता
कांग्रेस, राकांपा (शप) ने भाजपा एवं संघ पर ‘जेन-जी’ को लेकर दोहरी राजनीति करने का आरोप लगाया
रालोद के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पद और पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा