LIVE NOW
Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026: आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित PM मोदी, ‘परम प्रज्ञा’ सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्घाटन

Ads

Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026: आज IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को करेंगे संबोधित PM मोदी, 'परम प्रज्ञा' सुपरकंप्यूटर का करेंगे उद्घाटन

  •  
  • Publish Date - August 8, 2026 / 09:05 AM IST,
    Updated On - August 8, 2026 / 09:11 AM IST

Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026

Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे। ये कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। 3000 से ज्यादा ग्रेजुएट होने वाले छात्रों को पीएम संबोधित करेंगे। जिनमें 587 Ph.D. स्कॉलर्स भी शामिल हैं। जिन्हें समारोह के दौरान डिग्रियां दी जाएंगी।

Today Live Breaking News and Updates 8 August 2026 शुक्रवार को नई दिल्ली में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, IIT दिल्ली के डायरेक्टर रंगन बनर्जी ने कहा था कि PM मोदी मेधावी छात्रों को संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान करेंगे। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि पढ़ाई-लिखाई में शानदार प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को प्रधानमंत्री संस्थान के सबसे प्रतिष्ठित सम्मान देंगे, जिनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट टेन गोल्ड मेडल शामिल हैं।