असम में 10.8 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
असम में 10.8 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जब्त, एक व्यक्ति गिरफ्तार
गुवाहाटी, 26 जून (भाषा) असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि श्रीभूमि जिले में 10 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं और एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने कहा कि गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश में एक अभियान चलाया जा रहा है।
शर्मा ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘असम पुलिस से टकराने की बहुत भारी 10.8 करोड़ रुपये की कीमत चुकानी पड़ी। रात भर चले अभियान में बड़ी खेप को पकड़ने के लिए श्रीभूमि पुलिस की तारीफ है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘एक व्यक्ति को पकड़ लिया गया है और बाकी आरोपियों की तलाश है।’’
भाषा गोला वैभव
वैभव

Facebook


