जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास से सात करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास से सात करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद

जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा के पास से सात करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद
Modified Date: March 16, 2023 / 09:52 pm IST
Published Date: March 16, 2023 9:52 pm IST

श्रीनगर, 16 मार्च (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास सुरक्षाबलों ने करीब सात करोड़ रुपये का मादक पदार्थ बरामद किया है। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “15 मार्च को नियमित गश्त के दौरान “डैगर डिवीजन” के सैनिकों को उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा से कुछ मीटर की दूरी पर एक संदिग्ध पैकेट मिला।”

उन्होंने बताया कि सुरक्षा बलों के एक तलाशी अभियान में चुरुंडा क्षेत्र से लगभग सात करोड़ रुपये मूल्य का लगभग एक किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद किया गया।

अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है।

भाषा जितेंद्र संतोष

संतोष


लेखक के बारे में