आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में छापे मारे
आतंकवाद से जुड़ी गतिविधियों पर शिकंजा कसने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने घाटी में छापे मारे
श्रीनगर, आठ अगस्त (भाषा) जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद-रोधी खुफिया शाखा ने संदिग्ध आतंकवादी गतिविधियों, ऑनलाइन माध्यमों के दुरुपयोग और कथित कट्टरपंथी नेटवर्क पर शिकंजा कसने के लिए शनिवार को घाटी के पांच जिलों में छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि कुपवाड़ा, बारामूला, अनंतनाग, शोपियां और बांदीपोरा में यह कार्रवाई श्रीनगर स्थित ‘काउंटर इंटेलिजेंस कश्मीर’ (सीआईके) पुलिस थाने में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में की गई।
उन्होंने बताया कि यह मामला भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) तथा गैरकानूनी गतिविधियां (निवारण) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।
अधिकारियों के अनुसार, छापेमारी के दौरान इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई। इस सामग्री को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि आगे की जांच की जा सके।
भाषा
सिम्मी प्रशांत
प्रशांत

Facebook


