Zeeshan Siddique Threat News: इस दिग्गज नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें किस गैंग से जुड़ा है कनेक्शन…. पुलिस अलर्ट
Zeeshan Siddique Threat News: इस दिग्गज नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें किस गैंग से जुड़ा है कनेक्शन.... पुलिस अलर्ट
Zeeshan Siddique Threat News: इस दिग्गज नेता को मिली जान से मारने की धमकी, जानें किस गैंग से जुड़ा है कनेक्शन.... पुलिस अलर्ट /image: Social Media
- जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की कथित धमकी वाला ऑडियो वायरल
- बहन ने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई
- पुलिस ऑडियो अपलोड करने वाले IP एड्रेस की जानकारी जुटा रही है
मुंबई। Zeeshan Siddique Threat News: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीशान सिद्दीकी (NCP Leader Zeeshan Siddique) की बहन को जान से मारने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर कथित धमकी भरा ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स खुद को गैंगस्टर जीशान अख्तर बताते हुए जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी है।
वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
Zeeshan Siddique Threat News पुलिस के मुताबिक, ऑडियो क्लिप सामने आने के बाद जीशान सिद्दीकी की बहन बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचीं और शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि ऑडियो में जीशान सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने नॉन-कॉग्निजेबल दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ऑडियो अपलोड करने वाले IP एड्रेस की जानकारी लगाने में जुटी हुई है।
आरोपी ने खुद को बताया गैंगस्टर जीशान अख्तर (Zeeshan Akhtar Viral Audio)
Baba Siddique Son Threat वायरल ऑडियो में खुद को गैंगस्टर जीशान अख्तर बताते हुए जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddique Threat News) को सुरक्षा बढ़ाने की चेतावनी देता है। वह दावा करता है कि उसने उनके पिता की हत्या की थी और अब अगला निशाना जीशान सिद्दीकी हैं। बता दें कि जीशान महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी के बेटे हैं, जिनकी 2024 में बांद्रा इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में नामजद आरोपी जीशान अख्तर अब भी फरार है।
ये भी पढ़ें
- India Sri Lanka Test Match Free Entry: अब स्टेडियम में फ्री में मैच देख सकेंगे फैंस, भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज के बीच क्रिकेट बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान….ऐसे मिलेगी एंट्री
- Aaj Ka Rashifal 8 August 2026: आज इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, बढ़ेगा बैंक बैलेंस
- CG Job Alert 2026: छत्तीसगढ़ में आधार ऑपरेटरों की निकली बंपर भर्ती, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका, जल्द करें आवेदन

Facebook


