सावधान, विश्राम नहीं कर पाए नशे में टल्ली पुलिस के जवान, सस्पेंड
सावधान, विश्राम नहीं कर पाए नशे में टल्ली पुलिस के जवान, सस्पेंड
पानीपत, हरियाणा। पुलिस अफसर ने हवलदार चंद्र प्रकाश और सिपाही राजेश से कहा-सावधान! दोनों ने कोशिश की सावधान की मुद्रा में आने की, लेकिन बड़ी मुश्किल से ऐसा कर पाए। अफसर ने फिर कहा-विश्राम..लेकिन, दोनों के हाथ विश्राम की मुद्रा में पीछे की ओर जा ही नहीं पाए। अब अफसर की आवाज़ आई- राइट टर्न यानी दाएं मुड़ो, तो समझा जा सकता है कि जब दोनों पुलिसकर्मी सावधान और विश्राम नहीं कर पा रहे थे तो मुड़ना तो दूर की बात थी। अब दोनों सस्पेंड किए जा चुके हैं, लेकिन आप सोच रहे होंगे कि आखिर सावधान, विश्राम और दाएं मुड़ जैसे सामान्य आदेश का पालन दोनों पुलिस वाले क्यों नहीं कर पाए तो हम बताने जा रहे हैं आपको पूरा माजरा, लेकिन उससे पहले ज़रा ये वीडियो देख लीजिए क्योंकि इसे देखते ही आपकी समझ में आधी कहानी आ जाएगी।
देखें वीडियो-
#PaniPani #Haryana में नशे में धुत #HaryanaPolice के दो जवानों ने ढाबे में खाने के बिल को लेकर हंगामा किया #Video सामने आने के बाद सस्पेंड किए गए pic.twitter.com/QQ3AuaUdMA
— IBC24 (@IBC24News) November 18, 2017
हुआ कुछ यूं कि पेट्रोलिंग ड्यूटी पर तैनात चंद्र प्रकाश और राजेश शराब के नशे में टल्ली थे। समालखा में दोनों एक ढाबे में जा जमे और वहां खाना खाया। खाने के बाद बिना पैसे दिए वहां से चलने लगे, जिस पर ढ़ाबा मालिक मनीष ने उन्हें रोका। वर्दी में पुलिसवाले हों और ढाबा मालिक पैसे मांगे, ये बात दोनों को खल गई और उन्होंने पैसे देने से साफ मना कर दिया। इसी बात को लेकर बहस होने लगी और हंगामा खड़ा हो गया।
ये भी पढ़ें-पाठशाला में मधुशाला, अफसर करते हैं दारू-मुर्गा पार्टी
ढाबा मालिक भी अड़ गया और नशे में धुत दोनों पुलिसकर्मियों की हरकतों का वीडियो बनाने लगा, मामला बिगड़ते देख हवलदार साहब ने ढाबा मालिक को 500 रुपये भी देने चाहे, लेकिन तबतक बात आला अफसर तक जा पहुंची। इसके बाद अफसर ने मौके पर जब दोनों से सवाल किए तो उन्होंने खुद के नशे में होने से इनकार कर दिया और मेडिकल के लिए ले जाने की चुनौती भी दे डाली। अफसर ने इसी पर उनसे सावधान, विश्राम कराया और फिर कहा कि अपने पैरों पर तो खड़ा हो नहीं पा रहे हो फिर ड्यूटी क्या कर रहे हो।
एक तो ड्यूटी के दौरान नशे में धुत और ऊपर से ढाबे पर बवाल दोनों पुलिसकर्मियों को भारी पड़ा, रही सही कसर अफसर के मौके पर पहुंच जाने ने खोल दी, नतीजा ये है कि पानीपत के एसपी ने दोनों को सस्पेंड कर दिया है।
वेब डेस्क, IBC24

Facebook


