नशे में धुत पुलिसकर्मी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, निलंबित

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, निलंबित

नशे में धुत पुलिसकर्मी ने महिला के साथ दुर्व्यवहार किया, निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: June 22, 2021 10:49 am IST

ऋषिकेश,22 जून (भाषा) उत्तराखंड के रिषिकेश में एक उप निरीक्षक ने शराब के नशे में अपनी पूर्व मकान मा​लकिन के साथ दुर्व्यवहार किया, जिसके बाद उसे निलंबित कर दिया गया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

आईएसबीटी पुलिस थाने के प्रभारी शिशुपाल सिंह ने बताया कि इसी थाने के उप निरीक्षक विनय शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है । उन्होंने बताया कि इससे पहले एक महिला ने शर्मा के खिलाफ शिकायत देकर आरोप लगाया था कि नशे की हालत में उसने महिला घर जाकर आपत्तिजनक व्यवहार किया ।

शिकायतकर्ता ने सोमवार को प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार से मुलाकात कर आरोपी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में जांच के आदेश दिये गये हैं ।

भाषा रंजन माधव

माधव


लेखक के बारे में