जयपुर, 31 जनवरी (भाषा) एक नये पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते बीते चौबीस घंटे की अवधि में राजस्थान के कई इलाकों हल्की बारिश हुई है।
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पिछले 24 घंट में बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू व झुंझुनूं जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश दर्ज की गई है।
सर्वाधिक पांच मिलीमीटर बारिश हनुमानगढ़ में हुई। इसके अलावा सरदारशहर में चार मिमी, अनूपगढ़ और तारानगर में तीन-तीन मिमी, पीलीबंगा में दो और रावतसर में एक मिमी बारिश हुई।
इसके अनुसार बुधवार को भी राज्य के उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। शेष भागों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा।
इसके साथ ही, तीन-चार फरवरी को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में मेघ गर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस बीच न्यूनतम तापमान बढ़ने से लोगों को थोड़ी राहत हुई है।
भाषा पृथ्वी खारी
खारी