बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते अब रात नौ बजे के बाद नहीं निकल पाएंगे घर से, इस राज्य में बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू का समय

Ads

बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते अब रात नौ बजे के बाद नहीं निकल पाएंगे घर से, इस राज्य में बढ़ाया गया नाइट कर्फ्यू का समय

  •  
  • Publish Date - March 18, 2021 / 08:23 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:52 PM IST

पंजाब। पंजाब के आठ जिलों में नाइट कर्फ्यू का समय बढ़ा दिया है। कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए पंजाब सरकार ने ये अहम फैसला लिया है। पंजाब राज्य में अब रात नौ बजे के बाद घर से निकलने पर रोक रहेगी। सुबह पांच बजे तक ये पाबंदी लगी रहेगी। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने यह जानकारी दी है।

Read More News:  शहर कांग्रेस अध्यक्ष पर रॉड से हमला, कुत्ते के बच्चे को मारने का विरोध करने पर दो युवकों ने किया हमला

पंजाब के पटियाला, मोहाली, लुधियाना, जालंधर, कपूरथला, रोपड़, फतेहगढ़ साहिब और मोगा में कर्फ्यू का समय बढ़ाया गया है। सीएम ने कहा कि जिन जिलों में कोरोना के 100 से ज्यादा मामले हैं, वहां रात का कर्फ्यू लगेगा।

<blockquote
class="twitter-tweet"><p lang="en" dir="ltr">Night curfew will
now be in place from 9pm-5am, instead of 11pm-5am, in the districts of
Ludhiana, Jalandhar, Patiala, Mohali, Amritsar, Gurdaspur, Hoshiarpur,
Kapurthala &amp; Ropar. All these districts are reporting more than
100 cases daily: Punjab CM Captain Amarinder Singh</p>&mdash;
ANI (@ANI) <a
href="https://twitter.com/ANI/status/1372464777625104385?ref_src=twsrc%5Etfw">March
18, 2021</a></blockquote>
<script async src="https://platform.twitter.com/widgets.js"
charset="utf-8"></script>

Read More News: रोड सेफ्टी वर्ल्‍ड सीरीज : तेंदुलकर, युवी, युसुफ पठान की धुआंधार बल्लेबाजी से भारत फायनल में, वेस्‍टइंडीज लीजेंड्स

पंजाब में कोरोना की वजह से 35 और लोगों की मौत हो गई, पंजाब में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 6172 हो गई है। वहीं 2039 नए कोरोना संक्रमित केस सामने आए हैं। पंजाब में 13320 कोरोना संक्रमित परीज अपना इलाज करवा रहे हैं।

बीते दिनों मुख्यमंत्रियों के साथ वर्चुअल मीटिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सख्त कदमों का समर्थन करते हुए कहा था कि हम नई नीति बना रहे हैं। कोरोना के खिलाफ और बेहतर तरीके से निपटा जाएगा।

Read More News : ग्रुप कमांडेंट ए गुप्ता को गुरुवार को दी जाएगी अंतिम सलामी, मिग-21 की उड़ान के दौरान हुए थे शहीद 

बता दें कि पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिह ने प्रधानमंत्री मोदी को सुझाव दिया था कि जिन इलाकों में साप्ताहिक टेस्टिंग के नतीजे दोगुने पॉजिटिव पाए जा रहे हैं, उन इलाकों में सभी उम्र वर्ग के लिए टीकाकरण अनिवार्य किया जाए। कैप्टन ने कहा कि प्रत्येक 15 दिनों के दौरान आबादी के एक छोटे से हिस्से को लक्षित करने वाले टीकाकरण के बजाय यह तरीका कोविड रोकने में ज्यादा कारगर होगा।