Train Me suhagrat Video Viral: नंदीग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी कोच में सुहागरात का वीडियो वायरल! कपल के लिए खास तौर पर सजाया गया था कंपार्टमेंट, अब रेलवे ने जारी किया बयान / Image: Viral Video
नई दिल्ली: Train Me suhagrat Video Viral नंदीग्राम एक्सप्रेस के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में एक अनधिकृत ‘डेकोरेटर’ (सजावट करने वाला व्यक्ति) को प्रवेश करने एवं दंपति के लिए ‘कूपे’ को सजाने की कथित तौर पर अनुमति देने पर एक यात्रा टिकट परीक्षक (टीटीई) को निलंबित कर दिया गया है। दक्षिण मध्य रेलवे ने यह जानकारी दी। भारतीय रेल के प्रथम श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में ‘कूपे’ आमतौर पर दो यात्रियों के लिए अलग बंद केबिन होता है।
Train Me suhagrat Video Viral दक्षिण मध्य रेलवे ने बुधवार को जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया कि छह जुलाई को प्रथम श्रेणी वातानुकूलित डिब्बे में सफर कर रहे एक दंपति ने अपने ‘कूपे’ को सजाने के लिए ऑनलाइन मंच के जरिये एक ‘डेकोरेटर’ की सेवा ली थी। सजे हुए इस ‘कूपे’ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। रेलवे अधिकारी ने कहा कि ‘डेकोरेटर’ का डिब्बे में प्रवेश अनधिकृत था जो एक गंभीर चूक है। विज्ञप्ति में कहा गया कि संबंधित टीटीई को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। इसमें कहा गया कि जांच के बाद दोषी लोगों के खिलाफ उचित अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की जाएगी।
रेलवे के हनीमून कोच मामले में बड़ा एक्शन, ड्यूटी पर तैनात सीटीआई सस्पेंड
ट्रेन नंबर 11002 बल्हारशाह-मुंबई नांदेड़ग्राम एक्सप्रेस के फर्स्ट एसी जी कूपे (बर्थ 19 और 20) में सफर कर रहे दंपति शुभम और सोनाली के लिए कूपे सजाया गया था।
-दोनों यात्रियों ने राहत डेकोरेटर, जालना को… pic.twitter.com/TCPHNMnHpn
— Hemendra Tripathi 🇮🇳 (@hemendra_tri) July 9, 2026
बता दें कि सोशल मीडिया पर एक बेहद अनोखा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ट्रेन के फर्स्ट एसी के केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया गया है। वायरल हो रहे इस वीडियो में दिखाया गया है कि प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच का कंपार्टमेंट जैसे ही खोला जाता है, अंदर का नजारा बिल्कुल बदला हुआ नजर आता है। Train First AC Cabin Suhagrat Decoration Video जहां आमतौर पर रेलवे की चादरें और पानी की बोतलें दिखती हैं, वहां पूरे केबिन को रोमांटिक लुक दिया गया है। ट्रेन की सीट को सफेद चादर और फूलों से बने बड़े से दिल के साथ एक सुंदर बेड का रूप दे दिया गया है। इसके अलावा फर्श पर फूल बिखेरे गए हैं और खिड़कियों पर शानदार पर्दे लगाकर पूरे कंपार्टमेंट का माहौल किसी होटल के कमरे जैसा बना दिया गया है।
ये भी पढ़ें