Stock Market Today: आज बाजार खुलते ही पलट सकती है किस्मत! US-ईरान तनाव के बीच SBI समेत ये शेयर करा सकते हैं तगड़ी कमाई

Ads

Stock Market Today: अमेरिका ईरान तनाव के बीच भी गिफ्ट निफ्टी की मजबूती से भारतीय शेयर बाजार में अच्छी शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। हालांकि वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण दिनभर उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। साथ ही कई बड़ी कंपनियों के जून तिमाही नतीजों पर निवेशकों की नजर रहेगी।

  •  
  • Publish Date - July 9, 2026 / 08:55 AM IST,
    Updated On - July 9, 2026 / 08:56 AM IST

(Stock Market Today/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • गिफ्ट निफ्टी में तेजी, बाजार की मजबूत शुरुआत के संकेत।
  • अमेरिका-ईरान तनाव से बाजार में उतार-चढ़ाव की आशंका।
  • आज TCS समेत कई कंपनियां जारी करेंगी Q1 नतीजे।

नई दिल्ली: Stock Market Today in India: अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर देखने को मिल रहा है। बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Indian Stock Market Today) में भी इसका दबाव दिखा और प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। लेकिन आज सुबह मिले शुरुआती संकेत थोड़ी राहत देने वाले हैं। सुबह सवा 7 बजे गिफ्ट निफ्टी (Gift Nifty) करीब 84 अंकों की तेजी के साथ ट्रेड करता दिखा। जिससे भारतीय शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं। इसके बावजूद एक्टपर्ट्स का मानना है कि वैश्विक घटनाक्रम और निवेशकों की सतर्कता के कारण पूरे दिन बाजार में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

तिमाही नतीजों पर रहेगी निवेशकों की खास नजर

आज कई कंपनियां अप्रैल-जून तिमाही के वित्तीय नतीजे जारी करेंगी जिनका असर संबंधित शेयरों में देखने को मिल सकता है। सबसे ज्यादा ध्यान टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) के नतीजों पर रहेगी। इसके अलावा आनंद राठी वेल्थ, एशियन होटल्स (ईस्ट), क्यूपिड ब्रुअरीज एंड डिस्टिलरीज, आइमको एलेकॉन (इंडिया), जीएम ब्रुअरीज, गुजरात होटल्स और सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर इंडिया भी अपने तिमाही परिणाम घोषित करेंगी। ऐसे में निवेशकों की नजर पूरे दिन इन स्टॉक्स पर बनी रहेगी।

इन कंपनियों से जुड़ी खबरें चर्चा में रहेंगी

टाटा स्टील ने बताया कि भारत में उसका कच्चा स्टील उत्पादन और डिलीवरी दोनों में अच्छी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। वहीं फीनिक्स मिल्स के रिटेल कारोबार में मजबूत वृद्धि देखने को मिली है और कंपनी की लीजिंग गतिविधियां भी बेहतर रही हैं। एसएमएल महिंद्रा की घरेलू कमर्शियल वाहन बिक्री बढ़ी है लेकिन निर्यात में गिरावट दर्ज हुई है। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की सहयोगी कंपनी एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट ने अपने आईपीओ के लिए रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस दाखिल किया है। यह खबर भी निवेशकों के लिए अहम मानी जा रही है।

एनर्जी, मेटल और ऑटो सेक्टर के शेयरों पर भी नजर

जेएसडब्ल्यू एनर्जी ने अपनी रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता बढ़ाने की जानकारी दी है। जबकि ग्रेफाइट इंडिया जर्मनी में अपने एक कारोबार को बंद करने जा रही है। नालको और एनएलसी इंडिया ने ओडिशा में नया थर्मल कैप्टिव पावर प्लांट स्थापित करने के लिए संयुक्त उद्यम बनाने का समझौता किया है। वहीं टीवीएस मोटर और इंडियन ऑयल ने एलपीजी सिलेंडर की लास्ट-माइल डिलीवरी को मजबूत बनाने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की है। इसके अलावा एचएफसीएल ने अपने ऑप्टिकल कनेक्टिविटी कारोबार के लिए नया OptiQ AI ब्रांड लॉन्च किया है। इन सभी घटनाक्रमों के चलते आज इन शेयरों में अच्छी हलचल देखने को मिल सकती है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें:

आज शेयर बाजार की शुरुआत कैसी रहने की उम्मीद है?

गिफ्ट निफ्टी में बढ़त के संकेत मिलने से बाजार की सकारात्मक शुरुआत की उम्मीद है।

बाजार में उतार-चढ़ाव क्यों रह सकता है?

अमेरिका-ईरान तनाव और वैश्विक अनिश्चितताओं के कारण बाजार में अस्थिरता बनी रह सकती है।

आज किन कंपनियों के तिमाही नतीजे आएंगे?

टीसीएस, आनंद राठी वेल्थ, एशियन होटल्स (ईस्ट), जीएम ब्रुअरीज समेत कई कंपनियां Q1 नतीजे जारी करेंगी।

आज किन शेयरों पर निवेशकों की नजर रहेगी?

टाटा स्टील, फीनिक्स मिल्स, एसबीआई, जेएसडब्ल्यू एनर्जी, टीवीएस मोटर, इंडियन ऑयल और एचएफसीएल जैसे शेयर फोकस में रहेंगे।