Train Stopped Viral Video Fact Check By Western Railway || Image- Western Railway X
इंदौर: शहर के राऊ रेलवे स्टेशन के पास गुड्स ट्रेन रोककर लोको पायलट के समोसा-कचौड़ी खरीदने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद रेलवे ने मामले की जांच पूरी कर ली है। जांच रिपोर्ट में वायरल दावे को गलत बताया गया है। (Train Stopped Viral Video Fact Check By Western Railway) सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर वेस्टर्न रेलवे ने इस मामले पर पोस्ट भी किया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
Fact Check
The claim made in this post is false and misleading.The goods train (Concor Green Field Private Terminus), hauled by Loco Nos. 27237 & 27600, was already halted at RAU Home Signal due to scheduled engineering work in the RAU yard. It was not stopped to purchase food.… pic.twitter.com/5skjxm7mJ2
— Western Railway (@WesternRly) July 8, 2026
दरअसल मंगलवार को वायरल हुए वीडियो में दावा किया गया था कि लोको पायलट ने समोसा-कचौड़ी खरीदने के लिए गुड्स ट्रेन रोक दी। वीडियो में एक रेलवे कर्मचारी ट्रेन से उतरकर नाश्ता खरीदता दिखाई दिया था।
दरअसल रेलवे की जांच में सामने आया कि जिस समय ट्रेन राऊ के पास रुकी थी, उस समय आगे ट्रैक पर मेंटेनेंस कार्य चल रहा था और सिग्नल रेड था। सुरक्षा नियमों के तहत ट्रेन को वहीं रोकना अनिवार्य था। यानी ट्रेन ऑपरेशनल कारणों से रुकी थी, न कि नाश्ता खरीदने के लिए। (Train Stopped Viral Video Fact Check By Western Railway) जांच रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेन में लोको पायलट और असिस्टेंट लोको पायलट के अलावा एक स्पेयर लोको पायलट भी मौजूद था। ट्रेन के निर्धारित ठहराव के दौरान वही स्पेयर लोको पायलट नीचे उतरा और पास की दुकान से समोसा-कचौड़ी खरीदकर वापस ट्रेन में सवार हो गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि यह गुड्स ट्रेन महू से इंदौर की ओर आ रही थी। जांच में लोको पायलट की ओर से किसी भी तरह की लापरवाही या नियमों के उल्लंघन के सबूत नहीं मिले। इसलिए उन्हें इस मामले में दोषी नहीं पाया गया। रेलवे ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया दावा भ्रामक था। ट्रेन का ठहराव पूरी तरह सिग्नल रेड और ट्रैक मेंटेनेंस के कारण था, जबकि नाश्ता खरीदने वाला व्यक्ति स्पेयर लोको पायलट था, जिसने निर्धारित ठहराव के दौरान दुकान से समोसा-कचौड़ी खरीदी।
फीफा ने अमेरिकी फुटबॉल टीम के दो स्टाफ सदस्यों को निलंबित किया
ईरान पर अमेरिका के हमलों के बाद बहरीन में मिसाइल हमले की चेतावनी देने वाला सायरन बजा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तीन पोतों को निशाना बनाने के बाद अमेरिका ने ईरान पर हमले किए
अमेरिका ने लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ पर निज्जर हत्याकांड की साजिश रचने का आरोप लगाया
इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त , 125 रन से हारे