भूटान से लग्जरी गाड़ियों की ‘तस्करी’ की जांच के सिलसिले में दुलकर सलमान से पूछताछ

भूटान से लग्जरी गाड़ियों की ‘तस्करी’ की जांच के सिलसिले में दुलकर सलमान से पूछताछ

भूटान से लग्जरी गाड़ियों की ‘तस्करी’ की जांच के सिलसिले में दुलकर सलमान से पूछताछ
Modified Date: July 1, 2026 / 11:17 pm IST
Published Date: July 1, 2026 11:17 pm IST

कोच्चि, एक जुलाई (भाषा) सीमा शुल्क विभाग ने भूटान से भारत में लग्जरी गाड़ियों की कथित तस्करी की जांच के सिलसिले में मशहूर मलयालम अभिनेता दुलकर सलमान से पूछताछ की है। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच कर रहे सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय ने सुपरस्टार ममूटी के बेटे सलमान को मंगलवार को कोच्चि स्थित अपने कार्यालय बुलाया और शुरुआती जांच के तहत उनका बयान दर्ज किया।

सूत्रों के मुताबिक, पिछले साल सितंबर में तलाशी अभियान के दौरान सलमान से जुड़े ठिकानों से चार लग्जरी गाड़ियां जब्त की गई थीं।

उन्होंने बताया कि अभिनेता को इन गाड़ियों से जुड़े दस्तावेज पेश करने का निर्देश दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार, एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या सलमान के पास ऐसी कोई और गाड़ी भी है।

सीमा शुल्क (निवारक) आयुक्तालय के अधिकारियों ने पिछले साल सितंबर में केरल में कई जगहों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई उन लोगों का पता लगाने के लिए की गई थी, जिनपर कर बचाने के लिए भूटान से भारत में फर्जी पंजीकरण वाली गाड़ियां लाने का आरोप है।

छापेमारी के साथ कई वाहन जब्त किए गए थे।

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में