द्वारका अदालत को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिली; अफवाह साबित हुआ

Ads

द्वारका अदालत को बम से उड़ाने की धमकी ई-मेल से मिली; अफवाह साबित हुआ

  •  
  • Publish Date - January 28, 2026 / 02:53 PM IST,
    Updated On - January 28, 2026 / 02:53 PM IST

नयी दिल्ली, 28 जनवरी (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी स्थित द्वारका अदालत को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद बुधवार सुबह अदालत परिसर में अफरा-तफरी मच गई तथा इलाके को खाली करा लिया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि बाद में यह सूचना अफवाह साबित हुई।

पुलिस के अनुसार, अदालत परिसर को बम से उड़ाने की धमकी वाला ई-मेल सुबह करीब साढ़े नौ बजे मिला था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘श्वान एवं बम निरोधक दस्ते को तुरंत मौके पर भेजा गया और हमने गहन जांच की। हालांकि, कुछ भी संदिग्ध नहीं मिलने के कारण धमकी को अफवाह घोषित कर दिया गया।’’

ई-मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की गई है।

भाषा सुरभि सुरेश

सुरेश