पाक एफ-16 पायलटों ने भारतीय विमानों पर 40-50 किमी की दूरी से दागे थे 4-5 मिसाइल

पाक एफ-16 पायलटों ने भारतीय विमानों पर 40-50 किमी की दूरी से दागे थे 4-5 मिसाइल

पाक एफ-16 पायलटों ने भारतीय विमानों पर 40-50 किमी की दूरी से दागे थे 4-5 मिसाइल
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: March 6, 2019 4:06 am IST

नई दिल्ली। 27 फरवरी को भारत पर एफ-16 विमानों से हमला न करने के अपने दावों पर पाकिस्तान फिर बेनकाब हुआ है। एएनआई के हवाले से खबर सामने आई है कि पाकिस्तानी एफ-16 फाइटर जेटों ने 40 से 50 किमी दूरी से भारतीय su-30 और मिग-21 बाइसन पर चार से पांच अमेरिकी AMRAAM मिसाइल दागा था, लेकिन वो सभी अपने लक्ष्य से चूक गए थे। 

भारतीय सेना को संभावित क्षेत्रों की तलाशी में AMRAAM मिसाइल का मलबा मिला है। एफ -16 ने 27 फरवरी को सुखोई सहित भारतीय विमानों में लगभग 40-50 किमी की दूरी से चार से पांच एएमआरएएएम मिसाइल दागे गए थे, लेकिन वे सभी लक्ष्य से चूक गए थे। लक्ष्य से चूकने के बाद ये मिसाइल भारतीय सीमाओं में जा गिरे थे। मिसाइल के मलबे पाकिस्तान के दावे को खारिज करने के लिए काफी है।

पढ़ें-भारत ने पाकिस्तान के दावे को किया खारिज, कहा- ‘सभी सुखोई-30 लड़ाकू विमान सुरक्षित लौटे थे’

भारतीय सीमाओं में घुसपैठ करने वाले एफ-16 विमानों को भारतीय फाइटर जेट मिग-21 के पायलट विंग कमांडर अभिनंदन ने खदेड़ते हए एक एफ-16 को शूट किया था। पूरा ऑपरेशन जम्मू और कश्मीर के राजौरी जिले के आसमान पर तब हुआ जब पाकिस्तानियों ने नौशेरा सेक्टर में भारतीय सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की नाकाम कोशिश की। पाकिस्तानी फाइटर जेट के निशाने पर एक ब्रिगेड मुख्यालय, एक बटालियन मुख्यालय था।

पढ़ें-कई देशों से मिले दबाव के बाद पाक सख्त,हाफिज सईद के संगठन पर लगाया प्रतिबंध

भारत ने पहले ही 28 फरवरी को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय विमानों पर दागी गई मिसाइल के कुछ हिस्सों को दिखाया था और इस बारे में मिले कई और सबूत पाकिस्तान को घेरने के लिए काफी है। भारत ने अमेरिका को भी ये सारे सबूत दिखाया है।


लेखक के बारे में