अरुणाचल के ऊपरी सियांग में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया

अरुणाचल के ऊपरी सियांग में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया

अरुणाचल के ऊपरी सियांग में 5.1 तीव्रता का भूकंप आया
Modified Date: August 6, 2026 / 12:32 pm IST
Published Date: August 6, 2026 12:32 pm IST

ईटानगर, छह अगस्त (भाषा) अरुणाचल प्रदश के ऊपरी सियांग जिले में बृहस्पतिवार सुबह 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में तत्काल जान-माल की क्षति की कोई सूचना नहीं है।

एनसीएस ने बताया कि सुबह पांच बजकर 45 मिनट पर 11 किलोमीटर की गहराई में मुख्य भूकंप आया, जिसका केंद्र पांगिन से 116 किलोमीटर उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था।

एनसीएस ने बताया कि मुख्य भूकंप से पहले बृहस्पतिवार तड़के तीन बार भूकंप के कम तीव्रता वाले झटके महसूस किए। तड़के तीन बजकर 40 मिनट पर पांच किलोमीटर की गहराई पर 2.8 तीव्रता का हल्का भूकंप आया, इसके बाद तड़के तीन बजकर 55 मिनट पर 3.2 तीव्रता का और तड़के चार बजकर 34 मिनट पर 2.8 तीव्रता का एक और भूकंप आया।

मुख्य भूकंप के बाद सुबह सात बजकर 17 मिनट पर पांच किलोमीटर की गहराई में 3.5 तीव्रता का एक और भूकंप का झटका दर्ज किया गया, जिससे कई घंटों तक चले भूकंपों का सिलसिला पूरा हुआ।

अरुणाचल प्रदेश और पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र ‘सिस्मिक जोन-पांच’ में आता है। पूर्वी हिमालय के नीचे मौजूद जटिल भूगर्भीय तंत्र के कारण यह इलाका भूकंपीय गतिविधियों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील माना जाता है।

भाषा

सुरभि रंजन

रंजन


लेखक के बारे में