Earthquake Today News| Photo Credit: AI
Earthquake Today News: नई दिल्ली: कश्मीर और दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों के कई इलाकों में शनिवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप आते ही हर तरफ अफरा तफरी का माहौल बन गया। भूकंप से दहशत के बीच एहतियात के तौर पर लोग अपने घरों और ऑफिस से बाहर निकल पड़े। जानकारी के मुताबिक भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश इलाका था। अफगानिस्तान में 5.8 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। हालांकि अभी तक जान माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं चंडीगढ़ में भी भूकंप के हल्के झटके महसूस हुए हैं। सभी राज्यों में अधिकारी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
दिल्ली-एनसीआर में भी कुछ सेकेंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इस भूकंपीय घटना में फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक धरती की सतह से अधिक गहराई में आने वाले भूकंप के झटके व्यापक इलाके में महसूस होते हैं, लेकिन सतह पर नुकसान अपेक्षाकृत कम होने की संभावना रहती है। (Earthquake Today News) अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंपीय रूप से काफी संवेदनशील है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर के कारण अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं।
Earthquake Today News: जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के तेज झटके महसूस हुए और लोग घबराकर घरों और दफ्तरों से बाहर सड़कों और खुली जगहों की ओर भागे। जम्मू-कश्मीर भी भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील है और यहां समय-समय पर हल्के से मध्यम तीव्रता के भूकंपीय झटके महसूस होते रहते हैं। (Earthquake Today News) भूकंप विज्ञानी 6.2 तीव्रता के भूकंप को एक शक्तिशाली भूकंपीय घटना मानते हैं, जो गंभीर नुकसान पहुंचाने में सक्षम होती है। हालांकि इसका प्रभाव भूकंप की गहराई और स्थानीय बुनियादी ढांचे पर निर्भर करती है।
इन्हे भी पढ़ें:-