Home » Bureaucracy » Delhi Police Transfer 2026: 43 IPS and DANIPS Officers Get New Postings
New Delhi IPS Transfer and Posting List: एक साथ 40 IPS अफसरों का तबादला लिस्ट जारी.. महकमें में हड़कंप, बड़े पैमाने पर हटाए गए सीनियर अधिकारी, देखें लिस्ट
Ads
दिल्ली पुलिस में 43 IPS और DANIPS अधिकारियों का प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कई वरिष्ठ अधिकारियों और DCP को नई जिम्मेदारियां मिली हैं।
नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस में बड़े स्तर पर पुलिस अफसरों का फेरबदल किया गया है। दिल्ली सरकार के गृह विभाग ने मंगलवार को 43 आईपीएस और DANIPS अफसरों के तबादले और नई पोस्टिंग के आदेश जारी किए। (New Delhi IPS Transfer and Posting List 2026) इन आदेशों को दिल्ली के उपराज्यपाल की मंजूरी और पुलिस स्थापना बोर्ड की सिफारिश के बाद जारी किया गया है। तबादलों में ट्रैफिक, क्राइम, इंटेलिजेंस, विजिलेंस, स्पेशल ब्रांच, ईओडब्लू और जिला पुलिस जैसे महत्वपूर्ण विभाग शामिल हैं।
नूपुर प्रसाद को ज्वाइंट कमिश्नर, नई दिल्ली रेंज बनाया गया है।
मोनिका भारद्वाज को एडिशनल कमिश्नर, क्राइम नियुक्त किया गया है।
संजय भाटिया को एडिशनल कमिश्नर, IFSO बनाया गया है।
वर्षा शर्मा को एडिशनल कमिश्नर, EOW की जिम्मेदारी दी गई है।
जितेंद्र कुमार मीणा को एडिशनल कमिश्नर, विजिलेंस बनाया गया है।
निधिन वलसन को एडिशनल कमिश्नर, स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया है।
कई जिलों के DCP भी बदले
राजा बंथिया को DCP नॉर्थ से DCP टेक्निकल एवं PI बनाया गया।
हेमंत तेवारी को DCP स्पेशल ब्रांच नियुक्त किया गया।
विनीत कुमार को DCP साउथ ईस्ट जिला बनाया गया।
निहारिका भट्ट को DCP नॉर्थ नियुक्त किया गया।
गीतांजलि खंडेलवाल को DCP शाहदरा बनाया गया।
सत्यवान गौतम को DCP PCR एवं ऑपरेशंस की जिम्मेदारी दी गई।
सचिन सिंघल को DCP ट्रैफिक बनाया गया।
गौरव त्यागी को DCP IFSO नियुक्त किया गया।
श्वेता चौहान को ACB से हटाकर DCP ट्रैफिक बनाया गया।
इसके अलावा तनुश्री, पुखराज कमल गुप्ता, (New Delhi IPS Transfer and Posting List 2026) लोकेश्वरन आर., अंगद मेहता और उत्कर्षा समेत कई अधिकारियों को अलग-अलग जिलों और शाखाओं में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।