सेना की पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी कमान को नये कमांडर मिले

सेना की पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी कमान को नये कमांडर मिले

सेना की पूर्वी, पश्चिमी, दक्षिणी कमान को नये कमांडर मिले
Modified Date: April 1, 2026 / 10:37 pm IST
Published Date: April 1, 2026 10:37 pm IST

नयी दिल्ली, एक अप्रैल (भाषा) लेफ्टिनेंट जनरल वीएमबी कृष्णन ने बुधवार को पूर्वी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।

उनके पास इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में लगभग चार दशकों का समृद्ध और विविध सैन्य अनुभव है।

रक्षा मंत्रालय ने बताया कि वे लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी का स्थान लेंगे, जो 31 मार्च को सेवानिवृत्त हुए थे।

बुधवार को सेना की पश्चिमी कमान और दक्षिणी कमान को भी नये कमांडर मिले।

लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र पाल सिंह ने पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्यभार संभाला।

पिछले साल पहलगाम आतंकी हमले के बाद चलाए गए निर्णायक सैन्य अभियान ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान पश्चिमी कमान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

लेफ्टिनेंट जनरल सिंह ने एक दिन पहले ही सेना के उप प्रमुख (वीसीओएएस) के पद से इस्तीफा दे दिया था।

लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ, जिन्होंने पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के दौरान दक्षिणी कमान का नेतृत्व किया था, अब सेना के उप प्रमुख के रूप में कार्यभार संभाल चुके हैं।

इसके अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन ने बुधवार को दक्षिणी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ का पदभार ग्रहण किया।

मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल जैन ने दक्षिणी कमान का कार्यभार संभालने से पहले दक्षिणी कमान मुख्यालय में चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में कार्य किया, जहां उन्होंने क्षमता विकास, बल पुनर्गठन और समग्र परिचालन तत्परता में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश


लेखक के बारे में