Swine Flu Case Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट ना बन जाए राजधानी रायपुर, पिछले 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीज, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 200 के पार

Swine Flu Case Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट ना बन जाए राजधानी रायपुर, पिछले 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीज, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 200 के पार

Swine Flu Case Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट ना बन जाए राजधानी रायपुर, पिछले 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीज, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 200 के पार

Swine Flu Case Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट ना बन जाए राजधानी रायपुर, पिछले 24 घंटे में मिले सबसे ज्यादा मरीज, प्रदेश में कुल मरीजों की संख्या 200 के पार / Image: AI Generated

Modified Date: September 5, 2026 / 10:42 am IST
Published Date: September 5, 2026 10:41 am IST
HIGHLIGHTS
  • छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़कर 205 हो गए हैं
  • 57 मरीजों का फिलहाल इलाज जारी
  • रायपुर में 12 और दुर्ग में 4 नए मरीज मिलने की जानकारी

रायपुर: Swine Flu Case Chhattisgarh छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ़्लू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से रोजाना नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। बात करें पिछले 24 घंटे की तो यहां 12 नए मरीज ​मिले हैं, जिसके बाद स्वाइन फ़्लू के कुल मरीजों की संख्या 205 हो गई है। फिलहाल 57 मरीजों का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि पिछले 24 घंटे में रायपुर में 12 और दुर्ग में 4 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वहीं, स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को लेकर सियासी बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है।

रायपुर में पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा मामले

Swine Flu Case Chhattisgarh स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामले को लेकर पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि स्वाइन फ्लू के प्रकरण देश के कई शहरों में सामने आ रहे हैं। प्रदेश में भी स्वाइन फ्लू के मामले बढ़े हैं, मेरी डेढ़ साल की नातिन को भी स्वाइन फ्लू हो गया था। स्वाइन फ्लू का यह रूप उतना घातक नहीं है। पहले के स्वाइन फ्लू में मौत होने की संभावना ज्यादा थी, लेकिन अभी इलाज के लिए चिंता जरूर रखनी चाहिए लेकिन यह वेरिएंट जानलेवा नहीं है।

अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

दूसरी ओर स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। संभावित मरीजों की समय पर पहचान, जांच और उपचार सुनिश्चित करने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। रायगढ़ जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज में स्वाइन फ्लू के मरीजों के उपचार के लिए अलग-अलग 10-10 बिस्तरों की व्यवस्था की गई है। आवश्यकता पड़ने पर बिस्तरों की संख्या बढ़ाई भी जा सकेगी। सीएमएचओ डॉ. अनिल जगत ने बताया कि स्वाइन फ्लू के संभावित मरीज मिलने की स्थिति में उपचार के लिए जिले में आवश्यक स्वास्थ्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। संदिग्ध मरीजों को अन्य मरीजों से अलग रखकर उपचार देने के लिए आवश्यक व्यवस्था की गई है। जरूरत के अनुसार विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

स्वाइन फ्लू के लक्षण

स्वाइन फ्लू में बुखार, लगातार खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, कमजोरी तथा कुछ मामलों में सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे लक्षण दिखाई देने पर लापरवाही न बरतें और चिकित्सकीय सलाह लें। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को खांसते या छींकते समय मुंह और नाक ढकने, हाथों को नियमित रूप से साबुन-पानी से साफ करने तथा बीमारी के लक्षण होने पर भीड़भाड़ वाले स्थानों से बचने की सलाह दी है। जिले में स्वाइन फ्लू की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी संभावित स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां की गई हैं।

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"