Shri Krishna Janmashtami Raipur: राजधानी रायपुर में श्री कृष्ण का भव्य स्वागत.. कृष्ण देवालयों में लगा भक्तों का तांता, जगह जगह पर सांस्कृतिक आयोजन भी
जन्माष्टमी के आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते शहर के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बनी जिसे संभालने के लिए यातायात पुलिस मुस्तैद है।
Shri Krishna Janmashtami Raipur || Image- IBC24 Nws File Archive
- रायपुर में जन्माष्टमी की भव्य धूम
- इस्कॉन मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- मटका फोड़ प्रतियोगिता और भजन-कीर्तन
रायपुर: आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है। राजधानी के अलग-अलग मंदिरों में भव्य धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। (Shri Krishna Janmashtami Raipur) टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंचे हैं। मंदिर में भजन-कीर्तन, महाभिषेक और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
जगह-जगह धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन
राजधानी रायपुर आज श्रीकृष्ण की भक्ति में रंगी नजर आ रही है। शहर के अलग-अलग हिस्सों में जन्माष्टमी के मौके पर भव्य आयोजन किए जा रहे हैं। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का दौर जारी है।
टाटीबंध स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। दूर-दूर से लोग भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव में शामिल होने पहुंच रहे हैं। यहां तीन दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव के दौरान भक्ति नृत्य, प्रतियोगिताएं, महाभिषेक और छप्पन भोग जैसे आयोजन किए जा रहे हैं। (Shri Krishna Janmashtami Raipur) वहीं शहर के कई इलाकों में लोग अपने बच्चों को बाल गोपाल के रूप में सजा रहे हैं। बच्चे राधा-कृष्ण के स्वरूप में नजर आ रहे हैं। जिससे जन्माष्टमी का उत्साह और भी बढ़ गया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम, पुलिस बल भी तैनात
जन्माष्टमी के आयोजनों को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मंदिरों और प्रमुख स्थानों पर पुलिस बल तैनात है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते शहर के कई इलाकों में यातायात भी प्रभावित हुआ है। कुछ जगहों पर जाम की स्थिति बनी जिसे संभालने के लिए यातायात पुलिस मुस्तैद है। रायपुर के मंदिरों में देर रात भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ विशेष पूजा और महाआरती होगी। इसके साथ ही पूरा शहर कृष्ण भक्ति में डूबा नजर आएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
अहमदाबाद में देश की पहली अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता, शीतल करेंगी भारत की अगुआई
अल्बर्टा जनमत संग्रह में स्वतंत्रता समर्थकों की जीत हुई तो क्या ट्रंप करेंगे समर्थन?
कौशांबी पटाखा फैक्टरी विस्फोट मामला : फरार आरोपी शकील पर इनाम बढ़ाकर 50 हजार रुपये किया गया
नेपाल: सुरंग में नौ दिन तक ‘हरे कृष्ण’ मंत्र का जाप करने वाला व्यक्ति जन्माष्टमी के दिन बचाया गया
हैदराबाद सम्मेलन से 35-40 कबड्डी खेलने के इच्छुक देश आईकेएफ के दायरे में आएंगे

Facebook


