नई दिल्ली। भारी विरोध के बाद चुनाव आयोग ने फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’ के 4 निर्माताओं को नोटिस भेजा है। ज्ञात हो कि कांग्रेस और सीपीएम ने फिल्म की रिलीज को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए कहा था कि यह राजनीतिक इरादे से रिलीज किया जा रहा है।
EC sends notice to 4 producers of film ‘PM Narendra Modi’. Congress & CPM had complained to EC about the film’s release, saying it’s being done with political intent. EC had sent notices to two newspapers on 20 March over publishing ‘PM Narendra Modi’ film’s poster for promotions pic.twitter.com/CHcBiIDW4R
— ANI (@ANI) March 27, 2019
ज्ञात हो कि इससे पहले फिल्म के पोस्टर को लेकर चुनाव आयोग ने दो समाचार पत्रों को नोटिस भेजा था।बता दें कि फिल्म के निर्माता इस फिल्म को ठीक चुनाव के पहले रिलीज करना चाहते हैं। लेकिन विपक्षी दलों का कहना है कि ये एक तरह से मोदी को हीरो दिखाने के लिए प्रचार का माध्यम है। इसी के चलते पोस्टर प्रकाशित करने के लिए ईसी ने 20 मार्च को समाचार पत्रों को भी नोटिस भेजा था।ज्ञात हो कि देश में पहले चरण का मतदान 11 अप्रेल से है और फिल्म रिलीज की डेट 5 अप्रेल घोषित की गई है। जिस पर कई दलों ने मिलकर हाईकोर्ट में याचिका भी लगाई है।