CBI की रेड पड़ते ही बिगड़ी ECL के अधिकारी की तबीयत, कुछ देर बाद हो गई मौत

CBI की रेड पड़ते ही बिगड़ी ECL के अधिकारी की तबीयत, कुछ देर बाद हो गई मौत

CBI की रेड पड़ते ही बिगड़ी ECL के अधिकारी की तबीयत, कुछ देर बाद हो गई मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:43 pm IST
Published Date: November 28, 2020 11:15 am IST

कोलकाता: अपने निवास पर सीबीआई की तलाशी के दौरान बीमार पड़ गये ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के एक सुरक्षा अधिकारी की शनिवार को मौत हो गयी। ईसीएल सूत्रों ने बताया कि पश्चिम बंगाल के पश्चिम बर्धमान जिले में रानीगंज के कुनुसटोरिया इलाके में इस सरकारी कंपनी के सुरक्षा निरीक्षक धनंजय रॉय तब बीमार पड़ गये, जब तलाशी अभियान चल रहा था। सूत्रों के अनुसार उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गयी।

Read More: बॉडी बिल्डर कलेक्टर, फिटनेस के लिए युवाओं के प्रेरणा बने विनीत नंदनवार

अधिकारियों ने बताया कि कथित कोयला चोर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) शनिवार को चार राज्यों में 45 स्थानों पर तलाशी कर रहा है। यह चोर ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) के दो महाप्रबंधकों एवं तीन सुरक्षाकर्मियों के साथ साठगांठ कर चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा था।

Read More: छत्तीसगढ़ के स्कूल, कॉलेजों में 1 जनवरी से सभी कक्षाएं शुरू करने पर हुई चर्चा, भूपेश कैबिनेट के अहम फैसले.. देखिए

सीबीआई ने बताया कि यह तलाशी पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में हो रही है। अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी ने शुक्रवार को आरोपी अनूप मांझी और अन्य लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज किया था जिनमें ईसीएल, रेलवे और सीआईएसएफ के कुछ कर्मी शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार आरोप है कि मांझी उर्फ लाला कुनुसटोरिया और कजोरा इलाकों में लीज होल्ड खदानों से कोयले के अवैध खनन एवं उसकी चोरी के धंधे में कथित रूप से लगा हुआ था।

Read More: किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रही ठाकरे सरकार: फडणवीस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"