सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया

सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया

सोना तस्करी मामले में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव के खिलाफ ईडी ने आरोप पत्र दाखिल किया
Modified Date: February 25, 2026 / 09:56 pm IST
Published Date: February 25, 2026 9:56 pm IST

नयी दिल्ली, 25 फरवरी (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोने की तस्करी से जुड़े धन शोधन मामले में बुधवार को बेंगलुरु में कन्नड़ अभिनेत्री रान्या राव और दो अन्य लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

ईडी ने बताया कि राव के अलावा, संघीय जांच एजेंसी ने अभिनेत्री के कथित सहयोगी तरुण कोंडुरु और बेल्लारी के सोना व्यापारी साहिल सकारिया जैन का नाम भी आरोप पत्र में शामिल किया है।

यह आरोप पत्र बेंगलुरु की धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की विशेष अदालत में दाखिल किया गया।

हर्षवर्दिनी रान्या उर्फ ​​रान्या राव (32) को राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने तीन मार्च, 2025 को दुबई से बेंगलुरु पहुंचने पर केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया था।

अधिकारियों ने राव के कब्जे से 14.2 किलोग्राम सोने की छड़ें बरामद की थीं।

ईडी के अनुसार, जांच में पता चला कि मार्च 2024-मार्च 2025 के दौरान 127.28 किलोग्राम सोना भारत में तस्करी करके लाया गया था। तस्करी किए गए सोने को दलालों और जौहरियों के एक नेटवर्क के माध्यम से घरेलू बाजार में बेचा गया।

भाषा शफीक रंजन

रंजन


लेखक के बारे में