मुंबई के फिल्म निर्माता के खिलाफ ईडी ने फेमा के तहत जांच शुरू की

मुंबई के फिल्म निर्माता के खिलाफ ईडी ने फेमा के तहत जांच शुरू की

मुंबई के फिल्म निर्माता के खिलाफ ईडी ने फेमा के तहत जांच शुरू की
Modified Date: July 10, 2026 / 11:10 am IST
Published Date: July 10, 2026 11:10 am IST

नयी दिल्ली, 10 जुलाई (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मुंबई के एक फिल्म निर्माता और उनकी कंपनी के खिलाफ विदेशों में अघोषित संपत्ति रखने तथा अन्य अनियमितताओं के आरोपों में विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत जांच शुरू कर तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने बृहस्पतिवार को फेमा के प्रावधानों के तहत ‘कलानी इम्पेक्स लिमिटेड’ और उसके निदेशक धर्मेश संगानी के परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया।

अधिकारियों ने आरोप लगाया कि तलाशी के दौरान संगानी ने एक इमारत की 13वीं मंजिल से अपना मोबाइल फोन नीचे फेंकने की कोशिश की, जिसे बाद में जांच अधिकारियों ने बरामद कर लिया। ईडी ने साक्ष्य नष्ट करने के आरोप में संगानी के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

अधिकारियों ने बताया कि तलाशी के दौरान कंपनी और संगानी की विदेशों में अघोषित संपत्ति और बैंक खातों से संबंधित दस्तावेज मिले। अधिकारियों ने संगानी की पहचान एक फिल्म निर्माता के रूप में की है।

संगानी या उनकी कंपनी से तुरंत संपर्क नहीं हो सका। जिस फिल्म अकादमी से वह जुड़े हैं, उसकी ओर से भी प्रतिक्रिया का इंतजार है।

ईडी ने कनाडा की एक अघोषित कंपनी में संगानी की बड़ी हिस्सेदारी का भी पता लगाया है। अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में कनाडा, अमेरिका और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में अघोषित विदेशी बैंक खातों की पहचान की गई है।

अधिकारियों ने दावा किया कि अमेरिका और ब्रिटेन के सीमा शुल्क अधिकारी आरोपी से जुड़े कुछ लेनदेन की जांच कर रहे हैं।

भाषा प्रचेता सुरभि

सुरभि


लेखक के बारे में