ईडी ने पंजाब में ‘आप’ सांसद अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर छापे मारे

ईडी ने पंजाब में ‘आप’ सांसद अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर छापे मारे

ईडी ने पंजाब में ‘आप’ सांसद अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर छापे मारे
Modified Date: April 15, 2026 / 10:43 am IST
Published Date: April 15, 2026 10:43 am IST

जालंधर/नयी दिल्ली, 15 अप्रैल (भाषा) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य अशोक मित्तल से जुड़े व्यावसायिक संस्थानों पर विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

व्यवसायी और शिक्षाविद मित्तल (61) को हाल में राज्यसभा में आप का उपनेता नियुक्त किया गया है, जहां उन्होंने राघव चड्ढा की जगह ली है। वह अपने नाम पर एक विश्वविद्यालय समेत लवली ग्रुप का नेतृत्व करते हैं।

अधिकारियों के अनुसार, मित्तल से जुड़े कई व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जालंधर और फगवाड़ा सहित कुछ अन्य स्थानों पर तलाशी ली जा रही है।

उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत की जा रही है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में